POETRY IN HINDI :- कविताओं का संकलन। Guest post :- (सिंहनीवाला) देहरादून,उत्तराखंड से रचनाकार - सुखदेव प्रसाद गौड़ की कविता:- (शिलोंग ...
POETRY IN HINDI :- कविताओं का संकलन।
Guest post :-
(शिलोंग - हिंदी कविता/Shilong - Hindi kavita)
शिलोंग
गौहाटी से पार ,
ऊंचे उठे पठार,
शीतोष्ण आधारित है;
क्षेत्र वनाच्छादित हैं।
लोग वहां के खासी है,
जो कि आदिवासी हैं,
देवी उनकी शाइलौंग;
नाम पड़ा फिर शिलोंग।
शिलोंग की ये वादियां,
हरी भरी है घाटियां,
झील,झरने और हैं नाले;
कल - कल बहती नदियां।
दृश्य बड़ा मनोरम है,
सर्द हमेशा मौसम है,
वातावरण का भी यहां;
एक अनोखा संगम है।
सुंदर - सुंदर चोटियां,
छोटी - छोटी घाटियां,
ऊंचे बहते झरने हैं;
ऊंची हैं बुलंदियां।
ये वादियां कुछ कहती हैं,
अडिग जहां वो रहती हैं,
भारत का स्कॉटलैंड है;
मन को तो मोह लेती है।
:- रचनाकार -
सुखदेव प्रसाद गौर
मो. नं. -7085701565
कैसी लगी आपको यह कविता ? जरूर बताएं। यदि पसंद आए या कोई सुझाव हो तो कमेंट में लिखे। आपके सुझाव का हार्दिक स्वागत है।
COMMENTS