POETRY IN HINDI :- कविताओं का संकलन। Guest post :- (सिंहनीवाला) देहरादून,उत्तराखंड से रचनाकार - सुखदेव प्रसाद गौड़ की कविता:- (चिड़िया...
POETRY IN HINDI :- कविताओं का संकलन।
Guest post :-
(सिंहनीवाला) देहरादून,उत्तराखंड से रचनाकार - सुखदेव प्रसाद गौड़ की कविता:-
(चिड़िया का संदेश - हिंदी कविता/Chidiya ka sandesh - Hindi kavita)
चिड़िया का संदेश
भोर सुहानी बेला आई,
सूरज की किरणें मुस्काई,
बड़ी निराली छटा बिखेरी;
धरती ने ली अंगड़ाई।
पंख हिलाती चिड़िया आई,
मंद - मंद थोड़ी शरमाई,
चूं - चूं करती फिर वो बोली;
उठो नींद से जागो भाई।
महक उठी फूलों की डलियां,
खिल गई ढेरों बंद कलियां,
चलो सैर पे निकलो तुम;
सज - संवर गईं सारी गलियां।
ले लो अपना खेल - खिलौना,
समय से तुम उठ जाओ ना,
वर्जिश कर बनाओ तुम;
निर्मल सा ये रूप सलोना।
चिड़िया का ये ही संदेश,
पढ़ - लिख कर तुम बनो नरेश,
अनुशासन का पाठ पढ़ो;
खुशियाली का हो परिवेश।
:- रचनाकार -
सुखदेव प्रसाद गौड़
मो. नं. -7085701565
कैसी लगी आपको यह कविता ? जरूर बताएं। यदि पसंद आए या कोई सुझाव हो तो कमेंट में लिखे। आपके सुझाव का हार्दिक स्वागत है।
COMMENTS